पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के केहनीचक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए घर पर जाकर पत्थरबाजी और मारपीट किया. जानकारी के अनुसार केहनीचक गांव के गुड्डू कुमार पिता स्व. कितन ठाकुर मंगलवार को घर से बाहर निकल रहे थे, इसी दौरान गांव के ही मुकेश ठाकुर सहित अन्य घर पर पहुंच गया और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा. जब गुड्डू कुमार ने इसका विरोध किया तो लाठी डंटा से मारपीट करते हुए जमकर पत्थर बाजी की. साथ ही थाना में केस करने पर जान से ही मार देने की धमकी दी. घटना के बाद पीड़ित गुड्डू कुमार मंगलवार को थाना पहुंचे और गांव के ही मुकेश ठाकुर, बबलू ठाकुर, डब्लू ठाकुर, नवल ठाकुर, विजय ठाकुर, राहुल ठाकुर समेत 9 लोगों के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं आरोपी मुकेश ठाकुर सहित अन्य ने अपने उपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >