बांका. फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के गुरूरायडीह गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र दिलीप यादव की सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार विगत 4 दिन पूर्व सरैयाहाट के समीप वे सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. विगत चार दिन पूर्व दिवंगत युवक की पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया था. जिसे देखने व जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए दिलीप यादव अपने ससुराल बौंसी के सांपडहर पहुंचे थे. और जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर सरैयाहाट बाजार गये थे. इसी क्रम में अज्ञात वाहनों की चपेट में आने वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसके बाद घटना सूचना पुलिस को मिली. पुलिस ने जांच करते हुए जख्मी युवक को इलाज के लिए देवघर भेजा. लेकिन गंभीर स्थिति के बाद उक्त युवक को वहां से रांची के लिए रेफर कर दिया गया था. इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है दिवंगत युवक करझौंसा पेट्रोल पंप पर कर्मी के तौर पर काम करता था. पत्नी ने अभी पहले पुत्र को ही जन्म दिया था. इसी बीच यह ह्दय विदारक घटना घट गयी. इसको लेकर परिजनों में मातम छा गया है. शोकाकुल परिजनों में उनके भाई प्रदीप यादव, प्रकाश यादव सहित माता व ससुराल पक्ष के लोग आदि शामिल हैं. जिनका रो रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
