धोरैया. धोरैया प्रखंड के महिला बिशनपुर पंचायत अंतर्गत सठयारी गांव में मंगलवार की दोपहर एक विवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया. पीड़िता की पहचान मोहम्मद आशिक की 20 वर्षीय पत्नी साहना खातून के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक और झगड़ा हुआ था. विवाद से क्षुब्ध होकर साहना ने घर में रखी सल्फास की गोली खा ली. तबीयत बिगड़ता देख परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गयी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज), भागलपुर रेफर कर दिया है. फिलहाल महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया जहर, तबीयत बिगड़ी, रेफर

पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया जहर, तबीयत बिगड़ी, रेफर
Copied link
धोरैया प्रखंड के महिला बिशनपुर पंचायत अंतर्गत सठयारी गांव में मंगलवार की दोपहर एक विवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया.