अवैध बालू खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर जब्त

अवैध बालू खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर जब्त

बेलहर. थाना क्षेत्र के बेला गांव से पुलिस ने अवैध बालू खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया. इस संबंध में खनन विभाग को जांच के लिए प्रतिवेदन भेजी गयी है. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह-सुबह गश्ती के क्रम में पुलिस ने एक ट्रैक्टर को बालू लेकर अवैध रूप से परिवहन करते हुए देखा, जिसके बाद ट्रैक्टर चालक बालू को सड़क के किनारे गिराकर ट्रैक्टर लेकर भागने लगा. पुलिस के द्वारा पीछा करने पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर के संबंध में खनन विभाग को जांच के लिए प्रतिवेदन भेजी गयी है. जांच प्रतिवेदन आने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >