एक बोतल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एक बोतल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम चेक पोस्ट पर जांच में गोड्डा जिला की तरफ से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को 375 मिली मात्रा के एक बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान सीमावर्ती झारखंड के गोड्डा जिला के गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के असनबनी निवासी गुलाब खान पेसर नौशाद खान के रूप में हुई. गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कर लिया गया एवं न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >