मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने को लेकर हुई समीक्षा बैठक

नाबार्ड के तत्वावधान में दृष्टि विहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान, बांका द्वारा सोमवार को बाराहाट प्रखंड के विश्वकोरबा गांव में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

पंजवारा. नाबार्ड के तत्वावधान में दृष्टि विहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान, बांका द्वारा सोमवार को बाराहाट प्रखंड के विश्वकोरबा गांव में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड बांका अभिषेक आलोक के मार्गदर्शन में संपन्न हुई. बैठक में आजीविका उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मधुमक्खी प्रशिक्षक बलभद्र प्रसाद पंडित एवं शोभा देवी के नेतृत्व में विश्वकोरबा, रकौली, लखपुरा, कचमचिया और केनौलिया गांव की चयनित 15 जीविका दीदियों को दिये गये प्रशिक्षण की जानकारी साझा की गयी. बताया गया कि बाराहाट प्रखंड के महाराणा एवं परबता गांव में भी शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय मधुमक्खी एक्सपोजर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. इस दौरान संस्थान के सचिव दिलीप कुमार सिंह ने प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को बैंक लिकेज की प्रक्रिया की जानकारी दी और मधुमक्खी पालन को आय का स्थायी साधन बनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. बैठक में मीना देवी, उषा रानी, शिवानी देवी, पुतुल देवी, रेखा देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >