आग लगने से एक घर जलकर राख

आग लगने से एक घर जलकर राख

अमरपुर. थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित मोबाइल टावर के समीप बुधवार की देर शाम आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया. इस घटना में लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख होने की बात बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार इस अगलगी की घटना में गृहस्वामी जहीन्द्र ईश्वर का पूरा घर जल गया. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि वह घटना के समय बरामदे में परिवार के सदस्यों के साथ बैठे हुए थे. इसी दौरान फूस के छप्पर से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं. आग देख परिवार के सभी सदस्य किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकलने में सफल रहे. गृहस्वामी ने आशंका जतायी है कि किसी असामाजिक तत्वों द्वारा फूस के छप्पर में आग लगायी गयी है. गृहस्वामी द्वारा शोर मचाने पर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे व आग पर काबू पाने का प्रयास किया. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते घर समेत उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. अगलगी की इस घटना में बाइक, नकदी सहित कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >