हरा पेड़ काटने के मामले में दो युवक के विरुद्ध मामला दर्ज.

दोनों युवक ने शराब के नशे में गत 4 मार्च को लाठी-डंडा लेकर मेरे घर पर आकर मारपीट किया.

बांका. सदर थाना क्षेत्र के सादपुर गांव में दर्जनों हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया है. जिसे लेकर गांव के दो युवक के विरुद्ध सदर थाना में हरा पेड़ काटने सहित मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है. थाना में दिये गये आवेदन में उक्त गांव निवासी अरविंद सिंह ने कहा कि गत कुछ माह से बगल के साजन कुमार सिंह, सोनू कुमार ने शराब पीकर वेवजह गाली-ग्लौज करते रहता है. इसका विरोध करने पर उक्त दोनों युवक ने शराब के नशे में गत 4 मार्च को लाठी-डंडा लेकर मेरे घर पर आकर मारपीट किया. इसके साथ घर के बगल में मेरे जमीन पर लगा 17 महोगनी का हरा पेड़ को काट दिया. जिसे लेकर जब दोनों को कहा तो उक्त युवक ने मुझे उठाकर जमीन पर पटक दिया. वहीं सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिये गये आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >