बांका रेलवे स्टेशन पर भटकता मिला बालक

बाल कल्याण समिति के आदेश पर बालक विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित

बांका. बांका रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह पांच वर्षीय एक बालक भटकता हुआ मिला. इसकी सूचना बांका रेलवे स्टेशन मास्टर ने विभागीय अधिकारी व चाइल्ड लाइन को दी. स्टेशन मास्टर की पूछताछ में बालक अपना नाम भरुच उर्फ राहुल बता रहा है. बालक ने अपने पिता का नाम विंदो बताया, जो मालदा रेलवे स्टेशन के पास चटाई बेचने का काम करता है. वहीं माता का नाम स्व संतानी, भाई पंडित एवं बहन का नाम शिवानी बताया है. सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन टीम ने स्टेशन पर पहुंचकर बालक को रेस्क्यू कर सदर अस्पताल में चिकित्सीय जांच के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया. बाल कल्याण समिति के आदेश पर बालक को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >