स्कूल में तोड़फोड़ कर्मियों से मारपीट

बांकाः शहर के चमन साह विद्या मंदिर में गुरुवार की शाम हथियार से लैस करीब डेढ़ दर्जन अज्ञात अपराधियों ने तोड़फोड़ कर वहां मौजूद कर्मी के साथ मारपीट की. विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, शिक्षक राकेश कुमार चौधरी व शिक्षक मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शाम में अपराधी अचानक विद्यालय में प्रवेश कर […]

बांकाः शहर के चमन साह विद्या मंदिर में गुरुवार की शाम हथियार से लैस करीब डेढ़ दर्जन अज्ञात अपराधियों ने तोड़फोड़ कर वहां मौजूद कर्मी के साथ मारपीट की. विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, शिक्षक राकेश कुमार चौधरी व शिक्षक मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शाम में अपराधी अचानक विद्यालय में प्रवेश कर गये. विद्यालय के शिक्षकों को गाली गलौज देते हुए तोड़फोड़ करने लगे.

विरोध करने पर अपराधियों ने रात्रि प्रहरी सरगुन दास व उनके परिवारवालों नंद किशोर दास, विमली देवी, झालो देवी व राजा के साथ मारपीट शुरू कर दी. हल्ला होने पर आसपास के लोग भी विद्यालय पहुंचे. रात्रि प्रहरी सरगुन दास, ब्रह्मदेव दास, राजीव दास, देशबंधु दास, चिंता देवी सहित अन्य के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि वार्ड पार्षद के द्वारा घटना की सूचना दी गयी थी. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >