बांकाः शहर के एसएस बालिक ा उच्च विद्यालय में बिहार संस्कृत बोर्ड की परीक्षा आयोजित की गयी. पहली दिन एक मात्र परीक्षा केंद्रों पर कुल 650 परीक्षार्थी को शामिल होना था. जिसमें से पहली पाली में 560 ही उपस्थित हुए और 90 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 93 अनुपस्थित रहे जबकि 557 छात्र-छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए.
दोनों पाली में कदाचार के आरोप को कोई निष्कासन नहीं किया गया. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त आयोजित की जा रही है. केंद्रों पर वीक्षक द्वारा गेट पर सघन जांच कर प्रवेश कराया जाता है. साथ ही उन्होंने बताया कि कदाचार करते पकड़े जाने पर पर परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा.
