पूरे जिले में बनाया गया है 12 चेक पोस्ट

बांकाः आदर्श आचार संहिता का पालन किसी भी परिस्थिति में पालन कराया जायेगा. चुनाव के दौरान क्षेत्र में पैसे का लेन-देन, शराब एवं हथियार आदि की लेन देन में पूरी तरह पाबंदी रहेगी. इसके लिए जिले भर में बनाये गये चेक पोस्ट पर तैनात पदाधिकारी बाहर से आनेवाले पैसे, शराब, हथियार सहित अन्य की विशेष […]

बांकाः आदर्श आचार संहिता का पालन किसी भी परिस्थिति में पालन कराया जायेगा. चुनाव के दौरान क्षेत्र में पैसे का लेन-देन, शराब एवं हथियार आदि की लेन देन में पूरी तरह पाबंदी रहेगी. इसके लिए जिले भर में बनाये गये चेक पोस्ट पर तैनात पदाधिकारी बाहर से आनेवाले पैसे, शराब, हथियार सहित अन्य की विशेष निगेहबानी करें. उक्त निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी सह डीडीसी प्रदीप कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में लोक सभा चुनाव के लिए गठित कोषांग की बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को दिया.

उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश कोषांग पदाधिकारी, फ्लाइंग स्क्वायर पदाधिकारी एवं स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट को दिया. श्री कुमार ने कहा कि वैसे क्षेत्र जहां मतदाता कई कारणों से मतदान करने कें द्र तक नहीं पहुंचते है. जिससे मतदान की प्रतिशतता में कमी आती है, इसके लिए स्वीप कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता को जागरूक किया जायेगा, ऐसे क्षेत्र के मतदाता की सूची तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करे .

मौके पर एसडीओ शिव कुमार पंडित ने उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए क हा कि आचार संहिता उल्लंघन शराब, रुपये व हथियार सहित अन्य प्रकार के लेन देन की सूचना पर फौरन धावा दल मौके पर पहुंच कर उसका विडियोग्राफी कर अविलंब कार्रवाई करें. साथ ही एसडीपीओ शशि शंकर कुमार ने कहा कि पूरे जिले में बनाये गये चेक पोस्ट से होकर कोई भी व्यक्ति 50 हजार रुपया से अधिक व 10 हजार से अधिक का सामान लेकर ना जाने पाये. साथ ही उन्होंने बताया कि अगर किसी के द्वारा ऐसा किया जा रहा है तो उसकी पूरी तहकीकात कर, गड़बड़ी पाये जाने पर तुरंत कार्रवाई करे. बैठक में डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, ओएसडी डीपी शाही, निर्वाचन विभाग के मो गजाली एवं सभी थानाध्यक्ष व सीओ व सीडीपीओ बैठक में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >