मनबढ़ू पोते ने दादा काे लाठी से पीटा, तोड़ा हाथ

कटोरिया : सूईया थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में मनबढ़ु पोता ने लाठी के प्रहार से अपने दादा की हाथ तोड़ दी. जख्मी पैरू यादव (65वर्ष) ग्राम भेलवा का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में जख्मी ने अपने पोता विकास यादव, वीरेंद्र यादव व उसकी मां सुषमा देवी के विरूद्ध […]

कटोरिया : सूईया थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में मनबढ़ु पोता ने लाठी के प्रहार से अपने दादा की हाथ तोड़ दी. जख्मी पैरू यादव (65वर्ष) ग्राम भेलवा का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में जख्मी ने अपने पोता विकास यादव, वीरेंद्र यादव व उसकी मां सुषमा देवी के विरूद्ध थाना में लिखित आवेदन दिया है. जख्मी पैरू यादव ने बताया कि जमीन की रसीद देने से इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

थाने पर पथराव मामले में 50 ज्ञात व 100 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया था घटना को अंजाम
रजौन : रजौन थाना क्षेत्र के राजावर के समीप सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिजनों द्वारा थाना परिसर में पथराव किये जाने के मामले में पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. उधर मृतक के पिता पप्पू ठाकुर के बयान पर भी एचपी टैंकर के चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बतादें कि सड़क दुर्घटना में बुधवार की शाम रजौन थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी पप्पू ठाकुर के पुत्र आशु राज उर्फ श्रवण की मौत हो गयी थी. घटना के विरोध में मृतक के परिजनों व
ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए थाने में पथराव शुरू कर दिया था. उपद्रवियों ने थाना के सामने आगजनी कर मुख्य मार्ग को भी जाम किया और कई छोटी बड़ी वाहनों के शीशे तोड़ दिये. कहा जा रहा है कि पुलिस की ओर से हवा में करीब चार चक्र गोलियां भी चलायी गयी है. लेकिन थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि गोली उपद्रव मचाने वालों ने ही चलाया है. पुलिस ने थाना गेट के आगे से तीन खोखा भी बरामद किया है.
पथराव में करीब आधे दर्जन पुलिसकर्मी हुए घायल : उपद्रवियों द्वारा किये गये पथराव में श्रवजीत सिंह, विनोद कुमार तिवारी, पंकज कुमार सहित एसडीपीओ बांका के साथ आये सुरक्षा गार्ड में दो जवान जख्मी हो गये. पथराव के दौरान किसी को सर में चोट आयी तो किसी के पैर में. जख्मी जवानों का ईलाज रजौन अस्पताल में कराया गया.उपद्रवियों द्वारा थाना पर पथराव एवं तोड़ फोड़ करने को लेकर रजौन थाना पुलिस ने 50 ज्ञात के अलावा करीब 100 अज्ञात के उपद्रवियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.
आगजनी व तोड़फोड़ से नुकसान : पुलिस ने आगजनी व तोड़ फोड़ की घटना में 50 हजार रुपये सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. जबकि गैर सरकारी संपत्ति भी करीब तीस हजार रुपये का नुकसान होने की उम्मीद है. जिसमें तीन ट्रक सहित कई बाइक को भी क्षति पहुंचायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >