शराब का विरोध करने पर घर में घुस महिला की हत्या

बरारी थाना क्षेत्र स्थित घुसकी गांव की घटना सभी आरोपित फरार पति ने चार लोगों को बनाया नामजद अभियुक्त बरारी : बरारी थाना के घुसकी गांव के अशोक चौहान के घर में घुस कर शराब पीने का विरोध करने पर उसकी पत्नी लाखो देवी (45) की पीट-पीट कर हत्या कर दी. सभी आरोपित महिला की […]

बरारी थाना क्षेत्र स्थित घुसकी गांव की घटना

सभी आरोपित फरार
पति ने चार लोगों को बनाया नामजद अभियुक्त
बरारी : बरारी थाना के घुसकी गांव के अशोक चौहान के घर में घुस कर शराब पीने का विरोध करने पर उसकी पत्नी लाखो देवी (45) की पीट-पीट कर हत्या कर दी. सभी आरोपित महिला की हत्या कर फरार हो गये. लाखो देवी को परिजनों ने रेफरल अस्पताल में लाया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में परिजनों के क्रंदन से स्थिति भयावह हो गयी थी. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है. अशोक चौहान ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि मिथुन यादव, जगदीश चौहान, सिकंदर चौहान, सवीन यादव ने घर में घुस कर मेरी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी. उसने कहा कि जगदीश चौहान की पत्नी के पास सिकंदर व अन्य कई दिनों से आते-जाते थे, जहां शराब का सेवन भी होता था. इसी का विरोध करने पर उसकी पत्नी की आरोपितों ने हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >