नमो देश की आवश्यकता : सांसद

बांकाः प्रखंड के दुधारी पंचायत में गुरुवार को भाजपा ग्रामीण की एक बैठक कन्हैया स्थान में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण पंजियारा ने की. इस मौके पर मुख्य रूप से सांसद पुतुल कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्रदेश क्रीड़ा मंच के महामंत्री मनोज यादव, भाजपा नेता वेदानंद सिंह, जिला महामंत्री जय […]

बांकाः प्रखंड के दुधारी पंचायत में गुरुवार को भाजपा ग्रामीण की एक बैठक कन्हैया स्थान में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण पंजियारा ने की. इस मौके पर मुख्य रूप से सांसद पुतुल कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्रदेश क्रीड़ा मंच के महामंत्री मनोज यादव, भाजपा नेता वेदानंद सिंह, जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी, दिगंबर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

बैठक में सांसद पुतुल कुमारी ने कहा कि देश के स्वाभिमान के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, मजदूरों के रोजगार के लिए, भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए एवं गरीबी मिटाने के लिए भाजपा को वोट दे. साथ ही उन्होंने कहा कि आज नरेन्द्र मोदी देश की आवाज बन चुके है. साथ ही अन्य उपस्थित गणमान्य भी सभा को संबोधित किया.

कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष विकास कुमार मंडल, राजू सिंह, काशीनाथ चौधरी, उपेन्द्र चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, पूनम झा, मृत्युंजय सिंह, शांति देवी, रूक्मिणी देवी, राजकुमार सहगल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >