बांकाः निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव का एलान कर दिया है. जिसे लेकर देश भर सहित जिले भर में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है. वहीं आज से जिले भर के परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा भी आरंभ होनी है.
इधर सभी केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी. जहां दंडाधिकारी व पुलिस के बल तैनात होंगे. वहीं चुनावी सभा, प्रचार व अन्य चुनावी दायरे में पड़ने वाले कार्यो पर प्रशासन व पुलिस को नजर बनाये रखना होगा. इस तरह से मैट्रिक की परीक्षा अब आदर्श अचार संहिता के साये में ही होगी. प्रशासन के समक्ष परीक्षा और चुनाव की सभाएं शांतिपूर्ण साथ-साथ कराना बड़ी चुनौती है.
