वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया के विरुद्ध खोला मोरचा

धोरैयाः प्रखंड के ताहिरपुर गौरा पंचायत के 10 वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर पंचायत के उपमुखिया के विरूद्ध मोरचा खोल दिया है. विक्षुब्ध वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया पवन सिंह के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लागू करने की मांग बीडीओ से की है. आवेदन में कहा गया है कि हम सभी वार्ड सदस्य उपमुखिया […]

धोरैयाः प्रखंड के ताहिरपुर गौरा पंचायत के 10 वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर पंचायत के उपमुखिया के विरूद्ध मोरचा खोल दिया है. विक्षुब्ध वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया पवन सिंह के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लागू करने की मांग बीडीओ से की है.

आवेदन में कहा गया है कि हम सभी वार्ड सदस्य उपमुखिया की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट हैं. पंचायत में संचालित योजनाओं की जानकारी बिना उनलोगों को नहीं दी जाती है. हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देने वालों में वार्ड सदस्य बद्री यादव, मीरा देवी, रूबैदा खातून, अशोक कुमार सिंह, कालेश्वर शर्मा, रोहिन दास, सहनाज, आसमा खातून सहित अन्य शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >