जयपुर : जयपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार की दोपहर अचानक तेज आंधी व बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि में आधा दर्जन से अधिक बकरी की मौत हो गयी. साथ ही कई चरवाहा घायल हुए. जबकि तेज हवाओं से कई पेड़ धराशायी हुए. कई घरों के छप्पर भी उड़ गये. ओलावृष्टि से किष्टु यादव के आधा दर्जन बकरियों की मौत हुई है. जबकि चरवाहा जगल यादव व बद्री राय बुरी तरह से जख्मी हो गये. बालूकुरा गांव में प्रीति राउत के घर पर आम का पेड़ गिर गया.
पेड़ की डाली से दस वर्षीय छात्रा अनिता कुमारी घायल हो गयी. युवराज यादव के घर की दिवाल गिर जाने से तीन भैंस दब गयी. जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. आंधी-तूफान से दिग्घीबांध गांव के दीनू यादव, योगेंद्र यादव व जितेंद्र यादव के घरों का छप्पर उड़ गया. तेतरिया गांव में बिजली का पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है. आंधी व बारिश के कारण गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंची है
