बांका : जिले में अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. रजौन थाना क्षेत्र के राजावर मोड़ से रात्रि गश्ती के दौरान एक व्यक्ति को एक बोतल विदेशी शराब के साथ रजौन थानाध्यक्ष आशीष कुमार द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष रात्रि गश्ती पर दल बल के साथ निकले थे. इसी दौरान एक व्यक्ति राजावर मोड़ के समीप देर रात में गुजर रहा था.
शराब के साथ चार लोग धराये
बांका : जिले में अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. रजौन थाना क्षेत्र के राजावर मोड़ से रात्रि गश्ती के दौरान एक व्यक्ति को एक बोतल विदेशी शराब के साथ रजौन थानाध्यक्ष आशीष कुमार द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजने का मामला सामने आया है. जानकारी […]

थानाध्यक्ष द्वारा इस पर कुछ संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 375 एमएल का एक बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. उसने अपना परिचय रजौन के बाभन कुरामा गांव के लखन पासवान का पुत्र रंजीत पासवान बताया.
बाराहाट प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के अमहरणा रेवले हाॅल्ट पर गुरुवार को बाराहाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के क्रम में देसी और विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शराब कारोबारी मंदारहिल पैसेंजर ट्रेन से भागलपुर शराब की एक बड़ी खेप लेकर जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने उक्त जगह पहुंच कर जांच की तो कारोबारी ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महेंद्र हरिजन को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है.