शराब के साथ गिरफ्तार

बौंसी : शराबबंदी के बाद भी क्षेत्र में शराब की बिक्री व खरीदारी बेरोक-टोक जारी है. बुधवार को थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास दो स्प्राइट बोतल में छह लीटर देसी महुआ शराब के साथ रजौन के मड़नी निवासी मुरारी कुमार सिंह को एसआइ पीके बनर्जी ने पुलिस बल की सहयोग से गिरफ्तार किया है. […]

बौंसी : शराबबंदी के बाद भी क्षेत्र में शराब की बिक्री व खरीदारी बेरोक-टोक जारी है. बुधवार को थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास दो स्प्राइट बोतल में छह लीटर देसी महुआ शराब के साथ रजौन के मड़नी निवासी मुरारी कुमार सिंह को एसआइ पीके बनर्जी ने पुलिस बल की सहयोग से गिरफ्तार किया है. वहीं दुमका रोड बाजार मार्ग निवासी रंजीत शर्मा और झपनियां गांव के दिनेश मंडल को शराब के नशे में रहने से गिरफ्तार किया है. जिसे मेडिकल में सत्यापित होने के बाद दोनों शराबियों सहित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को बांका जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >