बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर हुई मारपीट

शंभुगंज : थाना क्षेत्र के भरतशिला पंचायत अंतर्गत पीपरा गांव में बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर हुए मारपीट में गांव के ही विनोद राय पिता स्व खजाती राय बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी हालत में वो किसी तरह शंभुगंज थाना पहुंचा जहाँ पुलिस ने उसे ईलाज के लिए सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज […]

शंभुगंज : थाना क्षेत्र के भरतशिला पंचायत अंतर्गत पीपरा गांव में बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर हुए मारपीट में गांव के ही विनोद राय पिता स्व खजाती राय बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी हालत में वो किसी तरह शंभुगंज थाना पहुंचा जहाँ पुलिस ने उसे ईलाज के लिए सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज भेज दिया. इस घटना को लेकर जख्मी विनोद राय ने लिखित आवेदन देकर गांव के ही देवानंद साह, जितेंद्र साह, सुबोध साह, पिंटु साह, प्रीतम साह व सतेंद्र साह को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >