धोरैया चौंक के समीप फटा बम, एक घायल

पंजवाराः बम विस्फोट की घटना में मंगलवार को करीब 12 बजे एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धोरैया चौंक के समीप खाली पड़ी जमीन पर कुछ बच्चे कूड़े से सामान चुन रहे थे. इस दौरान एक बच्चे के हाथ में टिन का बक्सा आ गया. जैसे ही उसने […]

पंजवाराः बम विस्फोट की घटना में मंगलवार को करीब 12 बजे एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धोरैया चौंक के समीप खाली पड़ी जमीन पर कुछ बच्चे कूड़े से सामान चुन रहे थे. इस दौरान एक बच्चे के हाथ में टिन का बक्सा आ गया. जैसे ही उसने टिन के डब्बे को ठोक पीट कर खाली करना चाहा उससे तेज विस्फोट के साथ धुआं निकलने लगा.

इस दौरान बच्चे का एक हाथ बुरी तह जख्मी हो गया. विस्फोट की आवाज सुन लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. आवाज सुन कर आस-पास के दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे. वहां का दृश्य देख कर सब सहम गये. किसी ने साहस कर घायल बच्चे को पास के क्लिनिक में पहुंचाया. वहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये भागलपुर रेफर कर दिया गया.

घायल श्रवण कुमार पिता सरयुग मांझी उम्र 10 साल के साथ उसकी छोटी बहन भी कबाड़ बीन रही थी. इस घटना में वह बाल-बाल बच गयी. घटना में घायल बालक रजाैन थाना क्षेत्र का रहनेवाला बताया जा रहा है. जो कबाड़ चुनने का काम करता था. जिस जगह पर विस्फोट की घटना हुई है वह सरकारी जमीन है. वहां से एक स्थानीय दुकानदार को प्रशासन ने अवैध रूप से घर बना कर रहने के आरोप में हटा दिया था. घटना के बारे में स्थानीय पुलिस फिलवक्त कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है. घायल बच्चे के फर्द बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >