एसी-डीसी बिल चार दिनों में करें जमा

बांकाः जिलाधिकारी साकेत कुमार ने मंगलवार को प्रधान सहायकों की जम कर क्लास ली. इस मौके पर जिलाधिकारी श्री कुमार ने उपस्थित प्रधान सहायकों से कहा कि अगर चार दिनों के अंदर एसी-डीसी बिल जमा नहीं किया गया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे. साथ जिले के शंभुगंज में सर्वाधिक दाखिल-खारिज का मामला लंबित रहने […]

बांकाः जिलाधिकारी साकेत कुमार ने मंगलवार को प्रधान सहायकों की जम कर क्लास ली. इस मौके पर जिलाधिकारी श्री कुमार ने उपस्थित प्रधान सहायकों से कहा कि अगर चार दिनों के अंदर एसी-डीसी बिल जमा नहीं किया गया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे.

साथ जिले के शंभुगंज में सर्वाधिक दाखिल-खारिज का मामला लंबित रहने पर जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी जम कर फटकार लगायी. वहीं उन्होंने कहा कि अगर दाखिल खारिज के मामले में शिकायत मिलने पर जांच में अगर खामी पायी गयी तो हर हाल में संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एडीएम शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने भी बैठक में कई दिशा निर्देश उपस्थित प्रधान सहायकों को दिया.

बैठक में जिलाधिकारी श्री कुमार ने सभी विभाग के प्रधान सहायकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने कार्यशैली में सुधार लाये. अगर किसी भी प्रकार की खामी उनके कार्य शैली में पायी गयी तो. उनको उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >