बांकाः कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में दलगत राजनीति की बयार बह रही है. जदयू से संजय चौहान, भाजपा से एनके यादव कोसी स्नातक उम्मीदवार घोषित किये गये हैं. अब कांग्रेस ने समाजसेवी सह शिक्षाविद पीबीएस कॉलेज के विश्वजीत कु मार सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है.
जो आज भारी तैयारी के बीच पूर्णिया में नामांकन करेंगे. विश्वजीत सिंह ने बताया कि उन्हें खास कर युवा शिक्षाविदों का समर्थन मिल रहा है. नामांकन जुलूस में युवाओं की भीड़ रहेगी.
