बांकाः बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने पर मुख्यमंत्री के आह्वान पर शनिवार की शाम जदयू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में थाली बजायी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी भी निकाली गयी. इसके बाद रविवार को बिहार बंद का आह्वान भी किया गया. मुख्यमंत्री बिहार को विशेष राज्य की दर्जा की मांग कर रहे हैं. लेकिन केंद्र सरकार विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे रही है. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल कर रहे हैं.
इस दौरान शंभू शरण, महेश्वरी साह, मो जमील अहमद, रितेश कुमार चौधरी, नौशाद अली, अजय भारती, उच्चेश्वर प्रसाद सिंह, अभिषेक गौरव, कन्हाय ठाकुर, ब्रrादेव यादव, प्रेम रंजन दीक्षित, मोना गुप्ता, जैनेंद्र कुमार सिंह, कारू राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
