बांका / बाराहाटः भाजपा द्वारा पूर्व से घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने रेल का चक्का जाम किया. इसके तहत बांका राजेंद्रनगर इंटरसिटी घंटों विलंब से रेलवे स्टेशन से रवाना हुई. कार्यकर्ता नारे लगा कर राज्य सरकार व केंद्र सरकार का विरोध कर रहे थे. कार्यकर्ता विशेष राज्य के दर्जा व विशेष पैकेज की मांग कर रहे थे.
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी, दिगंबर यादव, अजय दास, केदार सिंह, संजय झा, राजीव सिंह, अभिनव पुनीत, सीपी ठाकुर, सुमन गुप्ता, कुंदन सिंह, रवि रंजन तोमर, उत्तम लोहा सिंह, विश्वनाथ सिंह, राघवेंद्र झा, रणधीर पांडेय, मनोज मिश्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. बाराहाट प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रेल रोको अभियान चलाया.अभियान के तहत प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह की अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाराहाट रेलवे स्टेशन पहुंच कर बाराहाट रेल मार्ग से होकर गुजरने वाली बांका राजेंद्र नगर इंटर सिटी एक्सप्रेस, मंदार हिल पैसेंजर, बांका भागलपुर लोकल ट्रेनों को रोक कर अपना विरोध दर्ज कराया. मौके पर बाराहाट थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने पहुंच कर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.
हालांकि बाद में सबको रिहा कर दिया गया. आंदोलन में राघवेंद्र झा, शंकर चौधरी, मनोज मिश्र, रणधीर पांडेय, अविनाश सिंह, पूरन मंडल, गिरीश झा, सीताराम, विजय सिंह, राधे मंडल, जितेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, अजय मिश्र आदि मौजूद थे.
