बांकाः जिले में सरकार का सूचना संपर्क विभाग कई मायने में लाचार व लचर है. एक तो सृजित पद के लोग की कुरसी बहुत पहले से खाली है. वहीं महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोग अभी तक अपनी जिम्मेवारी को लेकर सजगता के प्रति उदासीन दिख रहे हैं.
जनता से सीधा संवाद स्थापित करना उनके लिए सहज नहीं हो पा रहा है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिये थे कि सरकार व जिला प्रशासन की बैठक, फैसले व जानकारी की रिपोर्ट कार्ड तैयार कर प्रतिदिन मीडिया हाउस में पहुंचाया जाय.
जो संभव नहीं हो पा रहा है. ऐसे में सरकार का संकल्प कि जनता तक सरकार के हर कार्य जानकारी पहुंचे, यह प्रयोग नये डीपीआरओ के लिए चुनौती ही नहीं अपनी क्षमता का प्रदर्शन का सवाल होगा. डीपीआरओ ने कहा कि अभी वे नये हैं धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा.
