राजद से दिया इस्तीफा, दो दर्जन विधायक समर्थकों ने भेजा पत्र

बांकाः डॉ जावेद इकबाल अंसारी के समर्थन में अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व पदों से त्यागपत्र राजद के जिलाध्यक्ष नरेश दास व प्रदेश अध्यक्ष बिहार को भेज दिया है. बुधवार को युवा राजद अध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक में सभी ने निर्णय […]

बांकाः डॉ जावेद इकबाल अंसारी के समर्थन में अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व पदों से त्यागपत्र राजद के जिलाध्यक्ष नरेश दास व प्रदेश अध्यक्ष बिहार को भेज दिया है. बुधवार को युवा राजद अध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक में सभी ने निर्णय लिया. इसमें राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि डॉ जावेद इकबाल अंसारी के पक्ष में आस्था व्यक्त करते हुए सभी ने यह निर्णय लिया है.

इस बैठक की अध्यक्षता राजद के युवा अध्यक्ष मो जमीरउद्दीन उर्फ जुम्मन व राजद अल्पसंख्यक सेल बांका के अध्यक्ष मो सज्जाद अंसारी ने संयुक्त रूप से की. सभी ने एक स्वर में कहा कि वे पार्टी के सभी पद से इस्तीफा दे रहे हैं. इसकी सूचना जिलाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी गयी है. इस मौके पर पार्टी छोड़नेवालों में युवा अध्यक्ष बाराहाट सुभाष प्रसाद सिंह, मो हसीब, निजाम दुरार्नी, मो रज्जाक अंसारी, रामजी भगत, मंटु यादव, रजनीकांत यादव, मो गुलजार मियां, गिरिवर नाथ सिंह, खुर्शीद अंसारी, निखिल बहादुर सिंह उर्फ मान सिंह, शंकर प्रसाद सिंह, लाल मोहन मंडल, सलखा हेंब्रम, प्रकाश यादव, ताहिर अंसारी, किसीर यादव, मो नौशाद, दाऊद, मो अजीज, मंजूर सहित लगभग दो दर्जन से अधिक राजद क कार्यकर्ताओं ने त्याग पत्र दे दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >