मोटरसाइकिल दुर्घटना में चालक जख्मी

बेलहर : थाना क्षेत्र के बेलहर-झाझा मुख्य मार्ग पर तीन पहाड़िया के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार संग्रामपुर थाना के मजमा गांव निवासी अजय कुमार सिंह धान काटने के लिए लेबर खोजने बसमत्ता चिंगुलीया गांव गया था, जो वापस आने के क्रम में […]

बेलहर : थाना क्षेत्र के बेलहर-झाझा मुख्य मार्ग पर तीन पहाड़िया के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार संग्रामपुर थाना के मजमा गांव निवासी अजय कुमार सिंह धान काटने के लिए लेबर खोजने बसमत्ता चिंगुलीया गांव गया था, जो वापस आने के क्रम में तीन पहाड़िया के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया जिससे वे जख्मी हो गया. लेकिन आधे घंटे तक अचेत पड़े रहने के बाद भी किसी के द्वारा उसे उठाया नहीं गया. इसकी जानकारी बेलहर बाजार के आजाद हिंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों को पता चलते ही मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बेलहर में इलाज कराया गया तथा पुलिस को सूचना देकर उसकी मोटरसाइकिल थाने में जमा करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >