शोक. समर्थकों, पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में पंचायतवासी हुए शरीक
सोमवार की देर रात घोषपुर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप घात लगाये अपराधियों ने मुखिया उपेंद्र मंडल की गोली मार कर हत्या कर दी थी. घटना के बाद से कामतपुर पंचायत शोकाकुल है. बुधवार को उनकी शवयात्रा निकाली गयी. इसमें उनके समर्थकों, पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर बड़ी संख्या में पंचायत के निवासी शरीक हुए.
शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के कामतपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल की शव यात्रा में जाति पाति धर्म का सारा मजहब टूट गया. मुखिया शव यात्रा में उनके समर्थकों, पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर बड़ी संख्या में पंचायत के नागरिक शरीक हुए. शव यात्रा में उपेंद्र बाबू अमर रहे के नारों से पूरा कामतपुर गुंजायमान हो रहा था. बता दें कि सोमवार की देर रात अपने मित्र कैलाश बिहारी की पुत्री बसुंधरा कुमारी की शादी में शामिल होकर कुन्था गांव से अपने तीन साथियों के साथ वापस घर आ रहा था कि घोषपुर गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पहले से ही घात लगाये बैठे अपराधियों ने मौका पाकर मुखिया उपेंद्र मंडल की गोली मार कर हत्या कर दी.
इस घटना के बाद से पूरा कामतपुर पंचायत शोकाकुल है. इधर मृतक मुखिया के शव को आवास पर से सीधा पंचायत भवन ले जाकर लोगों के अंतिम दर्शन करने के लिए रखा गया. जहां घंटों उनके समर्थक उपेंद्र बाबू अमर रहे के नारे लगते रहे. इस दौरान पंचायत के लोगों ने आंश्रूपूर्ण नेत्रों से भावभीनी विदाई दी. जहां से उनका शव सुलतानगंज के गंगा श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन कर दिया गया. मुखाग्नि बड़े पुत्र गौतम कुमार ने दी.
दिवंगत को दी श्रद्धांजलि: प्रखंड क्षेत्र के कामतपुर पंचायत के लोकप्रिय दिवंगत मुखिया उपेंद्र मंडल के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि देने के लिए दिन भर पंचायत प्रतिनिधियों व नेताओं का आना जाना लगा रहा. मालूम हो कि सोमवार की रात पूर्व से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने घोषपुर गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप कामतपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल की गोली मार कर हत्या कर दी थी. मंगलवार को मृतक मुखिया उपेंद्र मंडल के शव को पोस्टमार्टम के बाद बांका से वापस गांव लाया गया. उनके शव को गांव पहुंचते ही श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा.
अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी डा. मृणाल शेखर, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष दीपक चौधरी, जदयू राज्य परिषद सदस्य राजीव रंजन, अमरपुर विधायक जनार्दन मांझी, प्रखंड जदयू अध्यक्ष वालेश्वर सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष विद्या वर्मा, पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह, मिर्जापुर पंचायत के मुखिया हीरालाल पासवान,
मुखिया सुषमा भारती, मुखिया सदानंद सिंह, कांग्रेस नेता रामस्वरूप पटेल, जदयू नेता नवल राम, दिनेश मंडल, मृत्यंजय सिंह आदि ने उनके घर पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि दी.
