युवती का अपहरण तीन लोग हिरासत में

पंजवारा : हेठ निमा से एक नाबालिग युवती का अपहरण हो गया. इस मामले में पुलिस ने गांव के तीन लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. युवती के पिता ने थाने में आवेदन देकर अपने नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है. गांव के ही एक […]

पंजवारा : हेठ निमा से एक नाबालिग युवती का अपहरण हो गया. इस मामले में पुलिस ने गांव के तीन लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. युवती के पिता ने थाने में आवेदन देकर अपने नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है. गांव के ही एक महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

युवती के पिता प्रभाकर दास ने बताया कि उनकी बेटी बौंसी के एक सरकारी विद्यालय में रोजाना पढ़ने जाती थी. सोमवार को पढ़ने के लिए घर से कह कर गयी थी, जिसका अब तक कोई पता नहीं है. उनकी बेटी को गांव के ही विजय दास और उसके पिता अलमुनि दास, बासो देवी, दीपक दास व शिबू दास ने अपहरण कर लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवती की बरामदगी के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी शुरू कर दी है.
पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
कहते हैं थानाध्यक्ष
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है. पुलिस सभी बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित पर युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.
सुरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >