शंभुगंज : कामतपुर पंचायत के मुखिया की हत्या होने का कारण पंचायत चुनाव बताया जा रहा है. मृतक मुखिया उपेंद्र मंडल के बढ़ते लोकप्रियता से पंचायत के अन्य विरोधी घबराये हुए थे. मुखिया की पुत्री रीना देवी व प्रतिमा देवी ने बताया कि विरोधी की सक्रियता व हरकत को देखकर उनकी मां विशाखा देवी ने इस बार पंचायत चुनाव लड़ने से पिता को मना किया था. लेकिन पंचायत की आमजनता के लगातार गुहार के बाद मुखिया पद के लिए उन्होंने नामांकन कराया व बहुत ही आसानी से चुनाव जीत कर मुखिया बन गये.
मुखिया की हत्या का कारण बना चुनाव
शंभुगंज : कामतपुर पंचायत के मुखिया की हत्या होने का कारण पंचायत चुनाव बताया जा रहा है. मृतक मुखिया उपेंद्र मंडल के बढ़ते लोकप्रियता से पंचायत के अन्य विरोधी घबराये हुए थे. मुखिया की पुत्री रीना देवी व प्रतिमा देवी ने बताया कि विरोधी की सक्रियता व हरकत को देखकर उनकी मां विशाखा देवी ने […]

अपनी लोकप्रियता के बल पर लगातार दूसरी बार मुखिया पद पर उनकी जीत विरोधियों को नहीं भा रहा था. बताया जा रहा है कि मुखिया को अपनी जान की जरा भी परवाह नहीं थी. लेकिन परिजनों किसी अनहोनी की शंका लगातार बनी रहती थी, जो अंतत: सच हो ही गया. अपराधियों ने बीती रात उनकी हत्या कर दी.