खेल के क्रम में बच्चे की आंख में घूसा तीर

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के उत्तरी बारणे पंचायत अंतर्गत जोगमारण गांव में तीर-धनुष से बच्चों के खेल में एक बच्चा की आंख में तीर घुस गया है. घटना दो दिन पहले की है. जख्मी बच्चा का उपचार देवघर में कराया गया है. चिकित्सकों ने उसे आसनसोल रेफर किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चुटो […]

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के उत्तरी बारणे पंचायत अंतर्गत जोगमारण गांव में तीर-धनुष से बच्चों के खेल में एक बच्चा की आंख में तीर घुस गया है. घटना दो दिन पहले की है. जख्मी बच्चा का उपचार देवघर में कराया गया है. चिकित्सकों ने उसे आसनसोल रेफर किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चुटो पुझार के चार वर्षीय पुत्र ने सनकाठी में खजूर का कांटा लगाकर एक तीर बनाया था. उसने विजय पुझार के तीन वर्षीय पुत्र को खड़ा कर कहा कि मैं तुम्हारी आंख में निशाना लगाता हूं. निशाना इतना सटीक लगा कि तीर आंख में ही जा घुसा. यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >