निमिया गांव में झुलस कर विवाहिता की मौत

बेलहर : थाना क्षेत्र के निमिया गांव में एक विवाहिता की आग लगने से हुई मौत पर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात्रि शंकर साह की पुत्रवधु शबनम कुमारी(24) की शरीर में एका एक आग लग जाने से वह पूरी तरह जल गई. परिजनों द्वारा उसकी ईलाज […]

बेलहर : थाना क्षेत्र के निमिया गांव में एक विवाहिता की आग लगने से हुई मौत पर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात्रि शंकर साह की पुत्रवधु शबनम कुमारी(24) की शरीर में एका एक आग लग जाने से वह पूरी तरह जल गई. परिजनों द्वारा उसकी ईलाज के लिए बेलहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से उसे नाजुक स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया. भागलपुर मायागंज में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.

हालांकी आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है. मालूम हो कि शबनम कुमारी की शादी तीन साल पूर्व गोपी साह के साथ हुआ था. फिलवक्त शबनम के पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं. मृतिका घर में ससुर शंकर साह एवं सास के साथ रहती थी. भागलपुर मायागंज से शबनम का शव घर पर पहुंचने के बाद शबनम के पिता एवं भाई द्वारा रविवार देर शाम पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है. वहीं मृतका के पिता मुरारी साह ने शबनम का ससुर एवं सास पर जला कर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक आवेदन िदया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >