शहरवासी हरी सब्जी व फल के बदले में खा रहे मीठा जहर

बांका : शहर के लोग हर दिन अपनी पसंद की सब्जियां मंडी से लाते हैं और रसोई में पकाते हैं. लेकिन सड़क किनारे मिलने वाली इन सब्जियों में प्रतिदिन सड़क से उड़ने वाली धूल जमा होकर सब्जी को दूषित कर रहे हैं. और उसी सब्जी की खरीदारी कर शहरवासी बड़ी स्वाद के साथ खाते है. […]

बांका : शहर के लोग हर दिन अपनी पसंद की सब्जियां मंडी से लाते हैं और रसोई में पकाते हैं. लेकिन सड़क किनारे मिलने वाली इन सब्जियों में प्रतिदिन सड़क से उड़ने वाली धूल जमा होकर सब्जी को दूषित कर रहे हैं. और उसी सब्जी की खरीदारी कर शहरवासी बड़ी स्वाद के साथ खाते है. लेकिन हरी सब्जियां व फल खाने वाले लोगों को पता ही नहीं है कि प्रतिदिन सेवन करने वाला यह सब्जी एक मीठा जहर है. जिसमें सड़क की धूल के साथ-साथ वाहनों से निकलने वाली प्रदूषित धूआं उस सब्जी पर बैठ कर उसका स्वाद बदल रहें हैं. या फिर लाचारी में शहरवासी सब कुछ जानते हुए भी ऐसे फल व सब्जी खरीदने को विवस हैं.
सड़क किनारे यहां सजती है दुकानें : शहर के व्यस्तम शिवाजी चौक, जोरिया पुल, गांधी चौक, जेल गेट, अलीगंज जानी वाली सड़क के किनारे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में फूटपाथ पर यह दुकानें सजती है. और इन फूटपाथ के दुकानों पर रात्रि में अबारा जानवर बैठे रहते है. इन जानवरों के मल-मूत्र पर ही सुबह में दर्जनों फूटकर बिक्रेता द्वारा दुकानें लगाया जाता है. ऐसी मलीन जगहों पर लगी दुकानों से काफी संख्या में शहरवासी फल व सब्जी की खरीदारी करने के लिए पहुंचते है. भीड़-भाड़ वाले सड़क किनारे रोज यह मंडी सजती है. और देर शाम तक ग्राहक खरीदारी करने के लिए इस दुकान पर भीड़ लगाते हैं.
कहते हैं चिकित्सक
इस संबंध में सदर अस्पताल के चिकित्सक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दूषित सब्जी व फल का लगातार सेवक करने से लोगों को कैंसर, ब्लैडर कैंसर, स्किन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, किडनी का कैंसर, लिवर कैंसर, केरैटोसिस कंजक्टिवाइटिस, मृत शिशु का जन्म, जन्म के बाद शिशु की मौत, दिल का दौरा, डायबिटीज, किडनी की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, सांस से जुड़ी बीमारी होने की खतरा बनी रहती है. इस लिए लोगों को अपनी स्वास्थ्य का ख्याल रहते हुए फूटपाथ पर बिकने वाली सामग्री की खरीदारी से परहेज करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >