राष्ट्रपति के आगमनो लेकर देखी सुरक्षा व्यवस्था

बौंसी : आगामी 27 नवंबर को राष्ट्रपति डा प्रणव मुखर्जी के आगमन को लेकर गुरुवार को गुरुधाम आश्रम में भागलपुर के आइजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उनके साथ डीआइजी वरुण कुमार सिंहा, एसपी राजीव रंजन, एसडीपीओ शशिशंकर सहित स्थानीय थाना की पूरी टीम थी. आश्रम पहुंचकर उन्होंने […]

बौंसी : आगामी 27 नवंबर को राष्ट्रपति डा प्रणव मुखर्जी के आगमन को लेकर गुरुवार को गुरुधाम आश्रम में भागलपुर के आइजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उनके साथ डीआइजी वरुण कुमार सिंहा, एसपी राजीव रंजन, एसडीपीओ शशिशंकर सहित स्थानीय थाना की पूरी टीम थी. आश्रम पहुंचकर उन्होंने वहां के मंदिरों व आवासों का नीरीक्षण किया.

साथ ही हेलिपैड के निर्माण स्थल को भी देखा. हालांकि अभी तक हेलिपैड का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है. बाद में गुरुधाम के वर्तमान आचार्य श्री प्रभात कुमार सन्याल के साथ मुलाकात कर आश्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर बीडीओ अमर कुमार मिश्रा व सीओ संजीव कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >