गुरुधाम की देश में होगी चर्चा

आएंगे महामहिम. तैयारी का गोड्डा के सांसद ने िलया जायजा राष्ट्रपति का आगमन बांका के लिए यादगार क्षण होगा. बौंसी : गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे शनिवार को बांका पहुंचे. महामहिम के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया. सांसद ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का बौंसी के गुरुधाम आश्रम में आगमन एक ऐतिहासिक […]

आएंगे महामहिम. तैयारी का गोड्डा के सांसद ने िलया जायजा

राष्ट्रपति का आगमन बांका के लिए यादगार क्षण होगा.
बौंसी : गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे शनिवार को बांका पहुंचे. महामहिम के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया. सांसद ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का बौंसी के गुरुधाम आश्रम में आगमन एक ऐतिहासिक घटना है. इस आश्रम से जुड़े कई हस्तियां यहां पहले भी आ चुकी है, लेकिन महामहिम के गुरुधाम आने से इस आश्रम की चर्चा पूरी देश में होगी. उन्होंने कहा कि गुरुधाम में महामहिम 27 नवंबर को आयेंगे और आश्रम का दर्शन एवं पूजा के बाद आश्रम के गुरु भाइयों से भी मिलेंगे. इसके लिए आश्रम में सभी आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गयी है. राष्ट्रपति का आगमन बांका के लिए यादगार क्षण होगा.
सांसद श्री दुबे एसडीओ अविनाश कुमार, बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, सीओ संजीव कुमार के साथ गुरुधाम आश्रम एवं बगल में स्थित एसबीपी विद्या विहार स्कूल परिसर के समीप खाली पड़े भूखंड को देखने गये. जहां राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर उतरेगा. उनके साथ हेलीपैड निर्माण को लेकर भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं ने भी स्थल का निरीक्षण किया.
यहां पर तीन हेलीपैड बनने की पर्याप्त संभावनाओं पर भी अधिकारियों से बात की. बाद में सांसद ने गुरुधाम आश्रम के गुरु भक्तों के साथ आश्रम परिसर का भ्रमण कर अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली. आश्रम प्रांगण में बनाये जाने वाले विशाल पंडाल पर भी चर्चा की. सांसद ने बताया कि महामहिम के मां एवं पिता का जुड़ाव इस गुरुधाम आश्रम से रहा है. उनके मां- पिताजी जीवन काल में कई बार आश्रम आये थे. इस अवसर पर गुरुधाम आश्रम के सचिव डाॅ ऋषिकेष पांडेय, शशिशेखर त्रिवेदी, गंगाधर मिश्र, एसबीपी के निदेशक डाॅ रणविजय सिंह, शिव अग्रवाल, श्याम सिंह, निप्पु पांडेय सहित काफी लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >