आयुक्त ने किया पापहरणी सरोवर का अवलोकन

बौंसी : भागलपुर के कमिश्नर अजय कुमार चौधरी ने शनिवार की देर शाम मंदार पहुंचकर मंदार पर्वत एवं पापहरणी सरोवर का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि यह एक काफी ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल है. उन्होंने जिलाधिकारी से मंदार पर्वत के विकास के संबंध में जानकारी हासिल की. मंदार में बनने वाले पर्यटक थाना के संबंध […]

बौंसी : भागलपुर के कमिश्नर अजय कुमार चौधरी ने शनिवार की देर शाम मंदार पहुंचकर मंदार पर्वत एवं पापहरणी सरोवर का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि यह एक काफी ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल है. उन्होंने जिलाधिकारी से मंदार पर्वत के विकास के संबंध में जानकारी हासिल की. मंदार में बनने वाले पर्यटक थाना के संबंध में एसपी राजीव कुमार से जानकारी ली.

बाद में आयुक्त ने कहा मंदार के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा. प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से बातचीत कर यहां के रूके पड़े सभी कार्यों को गति प्रदान की जायेगी. खास कर पर्यटन विभाग से मंदार के विकास के लिए वरीय अधिकारियों से बात करेंगे. इस मौके पर डीएम निलेश देवरे, एसपी राजीव रंजन, एसडीओ अविनाश कुमार, बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, सीओ संजीव कुमार सहित कई अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >