छठ घाटों की साफ-सफाई प्रारंभ

तैयारी . महापर्व की तैयारी शुरू, विभिन्न छठ घाटों पर लगाये गये हैं कर्मी बांका : खुशियों का त्योहार दीपावली संपन्न होते ही लोग छठ पूजा की तैयारी में पूरी तैयारी के साथ लग गये हैं. छठ घाट की तैयारी के लिए श्रद्धालुओं व स्थानीय समिति द्वारा इसकी साफ सफाई की जा रही है. मालूम […]

तैयारी . महापर्व की तैयारी शुरू, विभिन्न छठ घाटों पर लगाये गये हैं कर्मी

बांका : खुशियों का त्योहार दीपावली संपन्न होते ही लोग छठ पूजा की तैयारी में पूरी तैयारी के साथ लग गये हैं. छठ घाट की तैयारी के लिए श्रद्धालुओं व स्थानीय समिति द्वारा इसकी साफ सफाई की जा रही है. मालूम हो कि दीपावली के अवसर पर नगर पंचायत द्वारा विभिन्न वार्डों की साफ सफाई की जानी थी, लेकिन कार्य की शिथिलता से दीपो पर्व के समय यह कार्य पूर्ण नहीं किया गया. विभिन्न वार्डों में अभी भी गंदगी की भरमार है. विजयनगर के सभी वार्ड में नाले की साफ-सफाई नहीं की गयी है.
इसकी शिकायत स्थानीय वार्ड पार्षद से किये जाने पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में नाले की साफ-सफाई नहीं की जा सकती है. इसका कारण है कि अगर नाले की साफ सफाई की जाती है तो नाले से निकाले गये कुड़े को उठाने में परेशानी होगी. छठ पूजा समाप्त होते ही इसकी साफ सफाई की जायेगी.
मालूम हो कि बांका नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों की साफ-सफाई का कार्य एनजीओ के हाथों सुपुर्द किया गया है, लेकिन इनकी कार्य शिथिलता इस कदर है कि किसी भी वार्ड की साफ-सफाई समयानुसार नहीं की जाती है. जिसका खामियाजा वार्ड वासी भुगतने को मजबूर है. सामने आने वाले छठ पूजा को लेकर लोगों में चिंता की विषय बन गयी है कि इस अवसर पर नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ होगी या नहीं?. वहीं छठ व्रती के परिजनों द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई की जिम्मा लेते हुए उन्होंने नजदीकी छठ घाटों पर साफ सफाई शुरू कर दी है. ऐसी मान्यता है कि इस पर्व को महापर्व का दर्जा दिया गया है. जिसमें थोड़ी सी गलती की सजा उन्हें साथ ही मिल जाती है.
जिला मुख्यालय स्थित सूर्य मंदिर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >