साइकिल सवार युवक को रौंदा

सड़क हादसा . कोलकाता से बिस्कुट लेकर बेगूसराय जा रहा था ट्रक युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशितों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की. धोरैया : पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर चलना मोड़ चौक के पास शनिवार की शाम तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने […]

सड़क हादसा . कोलकाता से बिस्कुट लेकर बेगूसराय जा रहा था ट्रक

युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशितों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की.
धोरैया : पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर चलना मोड़ चौक के पास शनिवार की शाम तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार एक युवक को कुचल दिया. युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक अहिरो ग्राम निवासी नूर मोहम्मद अंसारी का 14 वर्षीय पुत्र आबिद अंसारी बताया जाता है़. जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर अहिरो से चलना मोड़ हाट आ रहा था तभी पंजवारा की तरफ से आ रहा बिस्कुट लदा ट्रक से साइड लेने के क्रम में वह ट्रक के पिछले चक्का के नीचे आ गया. सिर पर ट्रक का चक्का चढ़ जाने से मौके पर कुचला कर उसकी मौत हो गयी.
भाग रहे चालक व खलासी को ग्रामीणों ने पकड़ा
धक्का मारकर भाग रहे चालक व खलासी को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया. हाट का दिन होने के कारण हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ जूट गयी. इस दौरान लोगों ने चालक व खलासी की पिटाई भी की. पकड़ाया चालक समस्तीपुर जिला निवासी रामजी महतो बताया जाता है. ग्रामीणों ने चालक के शराब के नशे में होने की भी बात कही. पूछताछ में चालक ने बताया कि वह कोलकाता से बिस्कुट लेकर बेगूसराय जा रहा था.
पुलिस के साथ हाथापाई
सूचना मिलने पर धोरैया थानाध्यक्ष शोएब आलम दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने चालक व खलासी को आक्रोशित भीड़ से बाहर निकालकर थाना लाने की कोशिश की. लेकिन भीड़ के आगे पुलिस की एक नहीं चली. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की. आक्रोशित घटनास्थल पर एसपी को बुलाने तथा उचित मुआवजा दिये जाने की मांग पर अड़े हैं.
शांति व्यवस्था बनाये रखने में कर रहे सहयोग
समाचार लिखे जाने तक बीच सड़क पर हुये घटना के कारण मार्ग में स्वत: जाम की स्थिति बनी रही. मृतक के परिजन शव को बीच सड़क पर ही रखे हुये हैं. एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर ग्रामीण अड़े हैं. शांति व्यवस्था बनाये रखने में अहिरो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फजल महमूद, अब्दुल जब्बार अंसारी, कांग्रेस नेता गिरीश पासवान, समाजसेवी आसिफ अली आदि प्रशासन को सहयोग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >