दुकान रखने को लेकर मारपीट

बांका : शहर स्थित खादी भंडार के समीप सड़क किनारे एक पटाखे की दुकान रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि दुकानदार मुन्ना कुमार व बगल के एक दुकानदार के बीच पटाखे का दुकान रखने को लेकर कहासुनी हुई. देखते-देखते दोनों दुकानदार आपस में भिड़ गये. इस घटना को […]

बांका : शहर स्थित खादी भंडार के समीप सड़क किनारे एक पटाखे की दुकान रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि दुकानदार मुन्ना कुमार व बगल के एक दुकानदार के बीच पटाखे का दुकान रखने को लेकर कहासुनी हुई. देखते-देखते दोनों दुकानदार आपस में भिड़ गये. इस घटना को देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी और दोनों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया. जिसके बाद मुन्ना कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >