परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़

बेलहर : थाना क्षेत्र के सौताडीह गांव के मदन मोहन सिंह की मौत नहर में ऑटो के पलटने से हो गयी. हादसे के बाद उसकी पत्नी शोभा देवी पर पांच बच्चों की जिम्मेदारी आ गयी है. उसका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. मदन मोहन की मौत से गांव में भी मातम का माहौल है. […]

बेलहर : थाना क्षेत्र के सौताडीह गांव के मदन मोहन सिंह की मौत नहर में ऑटो के पलटने से हो गयी. हादसे के बाद उसकी पत्नी शोभा देवी पर पांच बच्चों की जिम्मेदारी आ गयी है. उसका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. मदन मोहन की मौत से गांव में भी मातम का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि मदन मोहन व्यवहार कुशल व्यक्ति था.

उसकी मौत इस तरह से हो जाने से उसके परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट गया है. मदन मोहन को तीन पुत्री रवीना कुमारी (18), करीना कुमारी (16), करिश्मा कुमारी(14) व दो पुत्र जितेंद्र कुमार(22), सिंटू कुमार (10) है. सभी पुत्रियों की शादी करने की जिम्मेदारी अब कौन उठायेगा तथा बेटों को कौन पढ़ायेगा यह कह- कह कर उसकी पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >