876 लाभुकों के बीच 44 लाख का चेक वितरित

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लगा शिविर चांदन : प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में प्रखंड के कुल सतरह पंचायतों के सूचीबद्ध 876 लाभुकों के बीच 43 लाख 80 […]

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लगा शिविर

चांदन : प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में प्रखंड के कुल सतरह पंचायतों के सूचीबद्ध 876 लाभुकों के बीच 43 लाख 80 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया.
प्रमुख रवीश कुमार, उपप्रमुख संगीता देवी, बीडीओ श्याम कुमार व मुखिया संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव के हाथों सभी लाभुकों को पांच-पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. चेक वितरण को लेकर ट्रायसम भवन में उत्सव सा नजारा देखने को मिला. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत चांदन पंचायत के
149, चंदुआरी 97, दक्षिणी बारणे 59, उत्तरी कसवा वसीला 47, दक्षिणी कसवा वसीला 10, असुढा 27, गौरीपुर 64, धनुवसार 71, पूर्वी कटसकरा 28, पि›मी कटसकरा 9, सिलजोरी 49, कोरिया 22, बोंड़ा-सूइया 56, कुसुमजोरी 40, बिरनियां 36, उत्तरी बारणे पंचायत के 45 लाभुकों को चेक दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >