बम निरोधक दस्ते ने की स्थल की जांच

कार्यक्रम स्थल की तैयारी का जायजा लेते डीएम, एसपी व अन्य, मेटल डिडेक्टर से जांच करते पुलिस बल. रजौन : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के पूर्व संध्या पर सोमवार को भागलपुर व बांका जिले के कई वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का अंतिम रूप से मुआयना किया़ तैयारी को लेकर वरीय पदाधिकारी […]

कार्यक्रम स्थल की तैयारी का जायजा लेते डीएम, एसपी व अन्य, मेटल डिडेक्टर से जांच करते पुलिस बल.

रजौन : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के पूर्व संध्या पर सोमवार को भागलपुर व बांका जिले के कई वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का अंतिम रूप से मुआयना किया़ तैयारी को लेकर वरीय पदाधिकारी संतुष्ट दिखे़ इस मौके पर बांका के डीएम डॉ़ निलेश देवरे, एसपी राजीव रंजन, प्रशिक्षु समाहर्ता अमन समीर, एसडीओ अविनाश कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे़ कार्यक्रम स्थल पर के हेलिपैड, सभास्थल, मंच, डी एरिया आदि की बेरिकेटिंग का निरीक्षण किया़ मुख्यमंत्री मंगलवार की दोपहर बाद नवनिर्मित पालिटेक्निक कॉलेज के अलावे सात निश्चय के तहत हर घर नल का जल योजना कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे़
सभास्थल व उदघाटन स्थल पर पुलिस बल व दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है़ वीवीआइपी कार एस्कार्ट पर भी पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है़ कारकेड व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में बांका एसडीओ व एसडीपीओ रहेंगे. सोमवार को बम निरोधक दस्ता ने भी कार्यक्रम स्थल की मेटल डिडेक्टर के साथ जांच की. मौके पर सीएस डाॅ सुधीर कुमार महतो, एसडीपीओ शशि शंकर, डीएसपी मुख्यालय डी एन पाण्डेय, पुलिस निरीक्षक त्रिपुरारी सिंह, एनएस चौहान, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता मनोज चौधरी आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >