आगामी नये सत्र 2017-20 का संचालन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अपने आवास का भवन परिसर भी देने की घोषणा की.
कटोरिया : कटोरिया में प्रखंड कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव के आवास पर रविवार को उनकी ही अध्यक्षता में एक आमसभा का आयोजन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व विधायक के नाम से ही डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया. कॉलेज का नाम राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव महाविद्यालय कटोरिया रहेगा. आमसभा में उपस्थित लोगों के बीच पूर्व विधायक ने कॉलेज भवन निर्माण हेतु दस एकड़ जमीन भी देने की घोषणा की. साथ ही आगामी नये सत्र 2017-20 का संचालन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अपने आवास का भवन परिसर भी देने की घोषणा की.
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि कटोरिया अत्यंत पिछड़ी एवं आदिवासी क्षेत्र में स्थित है. इलाके के लोग भी आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर से काफी कमजोर हैं. आर्थिक अभाव में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने से भी वंचित रह जाते हैं. उन्होंने गरीब व मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में हर संभव सहयोग करने का भी भरोसा दिया. इस मौके पर पूर्व मुखिया रामाकांत यादव, मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता,
अभिमन्यु सिंह, ब्रम्हानंद वर्णवाल, अरविंद पांडेय, उत्तम पांडेय, नित्यानंद सिंह, कुमोद सिंह, इंद्रदेव मंडल, सुरेंद्र प्रसाद दास, पंकज कुमार सिंह, नुनेश्वर यादव, सुधांशु शर्मा, विक्रम यादव, दुखहरण दास, गोविंद यादव, मीर अहमद अली, विजय यादव, बासुदेव यादव, बमशंकर वर्णवाल, शंभु साह, बाबूलाल यादव आदि मौजूद थे.
