ट्रेन से कट कर राजासारे के अधेड़ ने दी जान

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के राधानगर बाजार के राजासारे मुहल्ला निवासी इंद्रदेव मंडल (60वर्ष) ने ट्रेन से कट कर जान दे दिया. मृतक की पत्नी, चार पुत्र व दो पुत्रियां सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार इंद्रदेव मंडल ने पारिवारिक कलह में ही शनिवार की शाम बांका-भागलपुर रेलखंड पर बांका स्टेशन […]

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के राधानगर बाजार के राजासारे मुहल्ला निवासी इंद्रदेव मंडल (60वर्ष) ने ट्रेन से कट कर जान दे दिया. मृतक की पत्नी, चार पुत्र व दो पुत्रियां सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार इंद्रदेव मंडल ने पारिवारिक कलह में ही शनिवार की शाम बांका-भागलपुर रेलखंड पर बांका स्टेशन और संत जोसेफ स्कूल के बीच में रेल पटरी पर आत्महत्या कर ली. बांका पुलिस की सूचना पर रविवार की सुबह परिजन बांका पहुंचे और शव की शिनाख्त की. पोस्टमार्टम के बाद शव को राजासारे लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >