महिला के साथ दुर्व्यहार व मारपीट मामला पहुंचा थाने

पीड़ित महिला रेफरल अस्पताल अमरपुर में भरती अमरपुर : थाना क्षेत्र के कौशलपुर गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को गलत नियत से देखने के विरोध में गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. थाना के दिये गये आवेदन में संजय पोद्दार की पत्नी मीरा देवी ने बताया […]

पीड़ित महिला रेफरल अस्पताल अमरपुर में भरती

अमरपुर : थाना क्षेत्र के कौशलपुर गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को गलत नियत से देखने के विरोध में गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. थाना के दिये गये आवेदन में संजय पोद्दार की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि जब वह शुक्रवार की सुबह घर में अकेली थी उसी व्यक्त गलत नियत से गांव के एक दबंग सोनू पोद्दार घर में प्रवेश कर गया और विरोध करने पर सोनू पोद्दार व उनके परिवार के लोग अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगा. जिससे मैं जख्मी हो गयी. जख्मी पीड़िता का इलाज स्थानीय रेफर अस्पताल में जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >