शराब बरामद, आठ गिरफ्तार

सफलता. पुलिस ने गुप्त सूचना पर अलग-अलग जगह पर की कार्रवाई जिले में अलग-अलग जगह हुई कार्रवाई में पुलिस ने शराब के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया. बांका : शहर के कटोरिया रोड स्थित हर्ष फ‍्यूल पेट्रोल पंप के पीछे से विदेशी शराब की बिक्री करते चार लोगों को गुप्त सूचना के आधार पर […]

सफलता. पुलिस ने गुप्त सूचना पर अलग-अलग जगह पर की कार्रवाई

जिले में अलग-अलग जगह हुई कार्रवाई में पुलिस ने शराब के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया.
बांका : शहर के कटोरिया रोड स्थित हर्ष फ‍्यूल पेट्रोल पंप के पीछे से विदेशी शराब की बिक्री करते चार लोगों को गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम बांका पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार उक्त चारों युवक पेट्रोल पंप के पीछे खेत में बैठा हुआ था. जैसे ही पुलिस को देखा सभी भागने लगे. जिसे खदेड़ कर पुलिस द्वारा पकड़ा गया. उक्त चारों व्यक्ति थाना क्षेत्र का ही है. एक व्यक्ति जिसका नाम मनोज कुमार महौली है जो कझिया का रहने वाला है वो पूरी तरह नशे में धूत था. इसके मोटरसाइकिल से ही विदेशी शराब के तीन बोतल इंपेरियर ब्लू ब्रांड का मिला है.
इसके अलावा शांति यादव व नंददेव यादव जो दोमुहान कुराबा का रहने वाला है को गिरफ्तार किया गया. वहीं चौथे व्यक्ति ककवारा निवासी ललन सिंह ने बताया कि वो घर का सब्जी एवं बच्चे का आधार कार्ड का कॉपी कैफे से निकलवाकर वापस घर जा रहा था. इसी बीच पेशाब लग गया जब वो पेशाब कर रहा था इस दौरान पुलिस वहां पहुंच गयी और पहले से खेत में बैठे तीन लोगों के साथ मुझे भी पकड़कर थाने ले आयी. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रंधीर सिंह ने बताया कि शराब बंदी के बाद भी इनलोगों के द्वारा विदेशी शराब की बिक्री की जा रही थी. शराब रखने, बेचने व पीने के जुर्म में इनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
बौंसी प्रतिनिधि के अनुसार, बौंसी पुलिस ने 42 बोतल अंगरेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में पवन मोटर बस में एक बैग में छिपा कर रखे गये शराब के साथ भागलपुर जिले के संझा निवासी गौतम कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया. उसके बैग से 42 बोतल शराब बरामद हुई. युवक इस मार्ग से बराबर शराब को बस से लेकर जाता था. उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया. वहीं पांच लीटर देसी शराब के साथ रामकुमारी देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि बौंसी थाना का इलाका झारखंड से सटा हुआ है. इसकी वजह से लोग शराब की तस्करी से जुटे हैं. पुलिस की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >