डूब कर नाबालिग की मौत, हत्या की आशंका

शव के पास विलाप करते परिजन. शंभूगंज : थाना क्षेत्र के करसोप पंचायत के खपड़ा गांव के एक नाबालिक लड़की की नहर में डूबकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान खपड़ा गांव के मो भुदो देवी की एक लोती 12 वर्षीय पुत्री संजो कुमारी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार […]

शव के पास विलाप करते परिजन.

शंभूगंज : थाना क्षेत्र के करसोप पंचायत के खपड़ा गांव के एक नाबालिक लड़की की नहर में डूबकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान खपड़ा गांव के मो भुदो देवी की एक लोती 12 वर्षीय पुत्री संजो कुमारी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को संजो कुमारी दोपहर से ही लापता थी. उसकी मां देर रात तक उसकी खोजबीन कर रही थी. बाद में बुधवार की सुबह उनकी शव घर के बगल स्थित नहर से निकाला गया. इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि मो भुदो देवी को मात्र एक पुत्री ही थी. उनके पति का पूर्व ही निधन हो गया है. इसको लेकर उनकी संमप्ति पर कई लोगों की नजर थी. हो ना हो वह किसी साजिस का शिकार बन गया. उधर पुत्री का शव को देख मां की हालत चिंताजनक बनी हुए है. गांव में जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >