साड़ी खरीदने गयी महिला के बैग से आठ हजार रुपये गायब

बांका : शहर काली मंदिर के रंगमंच पर लगे साड़ी सेल सेंटर से एक महिला के बैग से 8 हजार रुपये गायब हो गया. इस संबंध में महिला ने थाना में आवेदन देकर सेल सेंटर के कर्मचारी के ऊपर ही बैग से रुपये निकालने का आरोप लगाया है. उक्त महिला डॉली देवी शहर के बाबूटोला […]

बांका : शहर काली मंदिर के रंगमंच पर लगे साड़ी सेल सेंटर से एक महिला के बैग से 8 हजार रुपये गायब हो गया. इस संबंध में महिला ने थाना में आवेदन देकर सेल सेंटर के कर्मचारी के ऊपर ही बैग से रुपये निकालने का आरोप लगाया है. उक्त महिला डॉली देवी शहर के बाबूटोला की रहने वाली है. थाना में दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि जब वो सेल सेंटर पर साड़ी देख रही थी इसी बीच सेल सेंटर का एक कर्मी मो एहतेशाम काउंटर पर रखे मेरे बैग में हाथ डाल रहा था. जब मेरी नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने कहा कि इसी तरह बैग देख रहे हैं. इस पर जब बैग की जांच की गयी तो देखा कि मेरे बैग में रखा रुपया नहीं है. जिस पर पुलिस को किये शिकायत पर उक्त कर्मी की गिरफ‍्तारी की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >